Dumri By Election 2023: नक्सल प्रभावित इलाकों के वोटरों में गजब का उत्साह, 9 बजे तक 11.4% मतदान

0
16

Dumri-By-Election-2023

Dumri By Election 2023: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया। विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार है। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागाबाद स्थित बूथ संख्या 10, 11, 12 व 13 पर मतदान के प्रति सबसे अधिक उत्साह महिलाओं में देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतार है। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 11.40 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर

नावाडीह के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझलीटांड़ के बूथ संख्या 327 पर भी मतदाताओं की भीड़ लगी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी और मंत्री बेबी देवी ने मध्य विद्यालय अलारगो के बूथ संख्या 347 पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि वह अपने पति स्व।जगन्नाथ महतो के कार्यों को पूरा करेंगी। वे हर चुनाव में सबसे पहले इसी मतदान केंद्र पर आकर वोट डालते थे। मैंने उसी परंपरा का पालन किया है।’ मतदान शुरू होने से पहले जिला परिषद कार्यालय में बने नियंत्रण कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की जानकारी ली। चपरी गेस्ट हाउस स्थित चुनाव नियंत्रण कक्ष से वेबकास्टिंग के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें..Ghosi by-election: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 9.12 प्रतिशत हुआ मतदान

डुमरी विधानसभा क्षेत्र को 31 सेक्टर में बांटा गया

मतदान के मद्देनजर क्षेत्र को 31 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए 31 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 15 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हैं। तीन सुपर जोनल दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। ये सभी वाहन जीपीएस से लैस हैं। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम गिरिडीह के पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति को प्राप्त होंगे। समिति में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसकी निगरानी में पारा मिलिट्री, इको और जिला पुलिस बल को तैनात किया गया है। वोटों की गिनती 8 सितंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)