धनबाद अग्निकांडः 14 की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां, PM मोदी ने जताया शोक

0
40
fire-in-dhanbad

धनबादः झारखंड के धनबाद हुए अग्निकांड (dhanbad fire) में अब तक 10 महिलाओं से समेत 14 लोगों की मौत हुई है। जबकि 35 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। इसमें से कई लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई हैं। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

बता दें कि धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित दस मंजिला आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे भीषण आग लग गई। यह आग दूसरे तल पर रह रहे सीए पंकज अग्रवाल के फ्लैट में लगी। आग लगने के बाद अपार्टमेंट में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन आग काल बनकर उन पर टूट पड़ी।

ये भी पढ़ें..दिल्ली दंगा 2020: कोर्ट ने  के 9 आरोपियों को किया बरी, शाहरुख पाठन ने कांस्टेबल में तानी थी पिस्तौल..

जानकारी होते ही आनन-फानन में दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि पूजा के लिए लगाए गए दीये को किसी बच्चे ने गिरा दिया था। जिसके बाद आग कारपेट में लगी और पूरे फ्लैट में फैल गई। वहीं सिलेंडर की वजह से आग और भड़क गई। इस भीषण आग्निकांड (dhanbad fire) में 14 लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 14 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों का पाटिलिपुत्र नर्सिंग होम और SNMCH में इलाज चल रहा है। मृतकों में दस महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।

दुल्हन की मां, दादा, मौसी सहित 6 की मौत

दरअसल चौथी मंजिल पर सुबोध लाल वर्णवाल का फ्लैट है। उनकी बेटी पूजा की शादी मंगलवार को थी। दुल्हन तैयार होकर करीब शाम पांच बजे मैरिज गार्डन चली गई थीं। वहीं पूजा की मां, दादी,चाची, मौसी समेत महिलाएं और बच्चे तैयार होकर निकलने वाले थे। इस बीच फ्लैट में आग लग गई और सभी आग में घिर गए। जिसमे दुल्हन पूजा की मां माला देवी, मौसी सविता देवी, सविता देवी का 8 साल का बेटा अमन, एक अन्य रिश्तेदार सुशीला देवी और चार साल की बच्ची तान्या की जलकर मौत हो गई। दुल्हन के दादा की भी मौत की हो गई। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इस अग्निकांड में 35 से ज्यादा लोग झुलस (dhanbad fire) गए। आग इतनी भीषण थी कि कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं।

गौरतलब है कि आशीर्वाद टावर आवासीय के साथ-साथ व्यावसायिक केंद्र भी है। इसमें करीब 70 से 80 फ्लैट हैं। वहीं इस हादसे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को PMNRF की ओर से दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता राशि देने की ऐलान किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कहा- ” धनबाद में आग लगने से कई लोगों की मौत की सूचना मिली, जिससे मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का भी ऐलान करते हुए कहा कि धनबाद अग्निकांड में प्रत्येक मृतक के परिजन को PMNRF की ओर से 2 लाख रुपये दिये जाएंगे जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।”

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने एक ट्वीट कर कहा कि धनबाद के आशीर्वाद टावर अपार्टमेंट में आग लगने से लोगों की मृत्यु अत्यंत मर्माहत करने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा हादसे में घायल लोगों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं। एक अन्य ट्वीट में सीएम ने कहा कि परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति दे। घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव कार्य किया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)