Jharkhand Crime: जमीनी विवाद में खूनी झड़प, तीन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

18

Jharkhand Crime: झारखंड के गुमला जिले के सिसई में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवार के बीच हुई खूनी झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई थी। हमले में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में दो भाइयों के परिवार के बीच उनकी पुश्तैनी जमीन पर लगे एक पेड़ को लेकर विवाद था। शुक्रवार दोपहर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि हथियार निकल आए। 63 वर्षीय नागेश्वर साहू, 60 वर्षीय सुंदरू साहू उर्फ मुन्ना साहू और 35 वर्षीय पवन कुमार साहू की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें-ग्वालियर में ठंड हवाओं का असर, तापमान लुढ़का, शिवपुरी रहा सबसे ठंड़ा

इस हमले में एक अन्य युवक विकास कुमार साहू भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। इलाके में भी सनसनी फैल गई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)