spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशJharkhand: कला व शिल्प से गुलजार होगा आड्रे हाउस, प्रदर्शनी में दिखेगा...

Jharkhand: कला व शिल्प से गुलजार होगा आड्रे हाउस, प्रदर्शनी में दिखेगा बच्चों का हुनर

Jharkhand: राजधानी रांची का ऑड्रे हाउस तीन से पांच नवंबर तक विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों और कला एवं शिल्प से गुलजार रहने वाला है। यह मौका है राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा बनायी गयी चीजों को प्रदर्शित करने का। इसे बाल कला प्रदर्शनी (Children’s Art Exhibition) का नाम दिया गया है। इसमें प्रदेश के 24 जिलों की 100 से अधिक श्रेणियों में बनी उत्कृष्ट कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वावधान में पहली बार तीन से पांच नवंबर तक ऑड्रे हाउस में बाल कलाकार प्रदर्शनी (Children’s Art Exhibition) सह सेल का आयोजन किया जायेगा। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने गुरुवार को जानकारी दी कि कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस प्रदर्शनी मेले में 100 से अधिक श्रेणियों में छात्रों द्वारा बनाई गई कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं।

कार्यक्रम की थीम अर्निंग फॉर लर्निंग 

कार्यक्रम अर्निंग फॉर लर्निंग थीम पर आयोजित किया जा रहा है, बच्चों में जो प्रतिभा है उसे आगे लाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां प्रदर्शनी में लगाई जाएंगी। इसकी बिक्री भी की जाएगी, जिसमें 80 फीसदी राशि बच्चों को, 15 फीसदी राशि बच्चे के स्कूल को और पांच फीसदी राशि वहां के शिक्षक को दी जाएगी।

बच्चों की प्रतिभा निखारने का उद्देश्य

बाल कलाकार प्रदर्शनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत झारखंड सरकार और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की एक अनूठी पहल है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य (Jharkhand) के स्कूली बच्चों को अपनी कला कौशल को निखारने और अपनी रुचि और क्षमता के आधार पर आत्मनिर्भर बनने के लिए एक मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी के पीछे शिक्षा विभाग की दूरदर्शी सोच की भी कहानी है।

यह भी पढ़ेंः-राकेश सचान ने कहा- माटी कला के उत्पादन को प्रोत्साहन दे रही है सरकार

इसमें बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, खिलौने, सजावटी सामान, स्थानीय कला का प्रदर्शन, राज्य की विशेष पहचान आदि कई कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी के माध्यम से एक्सएलआरआई, जमशेदपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा छात्रों को ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। इसमें छात्रों को स्वनिर्मित कलाकृतियों को बाजार में बेचने के सभी आधुनिक तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें