देश Featured

Jharkhand: एयर एम्बुलेंस से कम समय में पहुंच सकेंगे अस्पताल, जानें कितना है किराया

air-ambulance-service-in-jharkhand. रांचीः झारखंड में एयर एम्बुलेंस (air ambulance service) सेवा की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरीजों को जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से झारखंड की जनता को एयर एम्बुलेंस की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में एक और कड़ी जुड़ गई है। झारखंड के लोगों में इसके प्रति उत्साह भी देखा जा रहा है। एयर एम्बुलेंस सेवा से क्रिटिकल मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। बता दें कि एयर एम्बुलेंस में मरीजों के लिए अत्याधुनिक उपकरण लगे हैं और इसमें चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे, जो पल-पल मरीज के स्वास्थ्य पर अपनी नजर रखेंगे। एयर एम्बुलेंस से मरीज को झारखंड से देश के अन्य राज्यों में भी कम समय में पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

कहां जाने के लिए कितने पैसे लगेंगे -

झारखंड के प्रमुख शहरों में यह सेवा 24 घंटा उपलब्ध रहेगी। रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, गिरिडीह जमशेदपुर सहित कई जिले शामिल हैं। एयर एंबुलेंस (air ambulance) के लिए रांची से दिल्ली (Ranchi to Delhi) का किराया पांच लाख रुपये होगा। रांची से मुंबई (Ranchi to Delhi) जाने के लिए सात लाख रुपये देने होंगे। रांची से चेन्नई (Ranchi to Chennai) के लिए आठ लाख, रांची से कोलकाता (Ranchi to Kolkata) के लिए तीन लाख खर्च करने पड़ेंगे। रांची से हैदराबाद (Ranchi to Hyderabad) के लिए सात लाख लगेंगे। रांची से बनारस (Ranchi to Banaras) जाने के लिए तीन लाख 30 हजार रुपये देने होंगे। रांची से लखनऊ (Ranchi to Lucknow) के लिए पांच लाख रुपये लगेंगे जबकि रांची से तिरुपति के लिए आठ लाख रुपये देने होंगे। इसके अलावा देश के किसी दूसरे हिस्से के लिए एयर एंबुलेंस (air ambulance) की सुविधा लेने पर प्रति घंटा एक लाख 10 हजार अतिरिक्त देना होगा। ये भी पढ़ें..Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

कहां-कहां मिलेगी सेवा -

रांची (Ranchi)के अलावा धनबाद, दुमका, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर और गिरिडीह से एयर एम्बुलेंस की सेवा मिलेगी। कंफर्म करने पर दो घंटे के अंदर एयर एंबुलेंस (air ambulance) आपके लिए उड़ान भरने को तैयार रहेगा। इस सेवा में अच्छी बात यह है कि परिजनों को री-शेड्यूल करने की भी सुविधा मिलेगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)