Monday, February 24, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डJhansi News : शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों...

Jhansi News : शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान राख

Jhansi Fire News : प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा मार्केट में बुधवार तड़के आस-पास बनी दो दुकानों में अचानक धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते आग की भीषण लपटें उठने लगी। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। तब तक दोनों दुकानों में रखा लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। लोगों का कहना है कि, इसमें एक दुकान में दो वर्ष पूर्व भी आग लगने की घटना हो चुकी है।

शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी भीषण आग      

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी कमलजीत सिंह और भूपेंद्र सिंह की कस्तूरबा मार्केट में आस-पास में ही रेडीमेड कपड़े ओर मैचिंग सेंटर की दुकानें हैं। बुधवार तड़के करीब पांच बजे दोनों की दुकानों से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं को देख आस-पास रहने वाले परिवारों में अफरा- तफरी मच गयी। जब तक लोग कुछ समझते इससे पहले ही धुआं आग की बड़ी-बड़ी लपटों में तब्दील हो गया। इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को दी।

ये भी पढ़ें: Kanpur News : मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Jhansi Fire News : कड़ी मशक्कत से आग पर पाया गया काबू    

सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद दुकानों की शटर काट कर आग को बुझाया। इस आगजनी में दोनों दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल अभी जांच चल रही है। गौरतलब है कि, इन दुकानों में से एक दुकान में दो वर्ष पूर्व भी आग लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें