Jhansi: बबीना फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, गोला फटने से दो सैनिक शहीद

0
264
explosion
explosion

झांसीः जिले के बबीना थाना क्षेत्र के आर्मी फायरिंग रेंज में शुक्रवार को युद्धाभ्यास के दौरान गोला फटने से दो जवान शहीद हो गए। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना तब घटित हुई जब सेना के जवान युद्धाभ्यास कर रहे थे।

ये भी पढ़ें..दिल्ली शराब घोटाला : 3 राज्यों में 35 ठिकानों पर ED…

इसी बीच अचानक धमाके के साथ टैंक का बैरल फट जाने से यह हादसा हुआ। हालांकि इस मामले में सेना और पुलिस के अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। इस हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगरिया (41), सुकांता मंडल और टैंक ड्राइवर संत कबीर नगर निवासी प्रदीप सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन बबीना मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान सुमेर सिंह व सुकांता मंडल का निधन हो गया। जबकि प्रदीप यादव का उपचार जारी है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…