प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

Jhansi: बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद दंपती के बीच हुई लड़ाई, एक-एक कर दोनों ने खाया जहर

jhansi-news झांसीः जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र अर्न्तगत शनिवार को पहले पत्नी ने जहर खाकर खुदकुषी कर लिया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही सदमे में पति ने भी जहर खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। दंपती की मौत से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में दो बच्चे बचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा स्टेशन रोड निवासी 32 वर्षीय अरविंद रायकवार 30 वर्षीय पत्नी राजेंद्री और दो बच्चों को लेकर अपने मामा संतोष के यहां बर्थडे पार्टी में गया था। कार्यक्रम से लौटने के बाद अरविंद और राजेंद्री के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। विवाद के बाद आधी रात को राजेंद्री ने जहर खा लिया। जहर खाने की वजह से वह अचेत हो गयी। ये भी पढ़ें..शुभेंदु अधिकारी ने कहा- ममता के सुपारी किलर हैं चुनाव आयुक्त,... पत्नी को अचेत अवस्था में देख अरविंद परेशान हो गया। आनन-फानन में भाई अवधेश के साथ राजेंद्री को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने राजेंद्री को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्री की मौत के बाद अरविंद शव लेकर घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद कमरे में आकर अरविंद ने भी जहर खा लिया। अरविंद की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां अरविंद की मौत हो गयी। पति-पत्नी की मौत से परिजन सदमे में हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)