प्रदेश उत्तर प्रदेश क्राइम

Jhansi: सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, सात लोग गंभीर रूप से घायल

accident-in-jhansi झांसीः जिले के एरच थाना क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार को सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में सात यात्री घायल हो गये है। इनमें तीन लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्राइवेट बस (यूपी 96 ए 9882) गुरसराय से सवारियों को लेकर पूंछ जा रही थी। बस एरच कस्बे से बेतवा नदी का पुल पार करते हुए आगे बढ़ी थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना से बस में बैठे सभी यात्री दहशत में आ गए। घटना में कुल सात लोग घायल हो गए। ये भी पढ़ें..UP Bypolls 2023: स्वार में 7.93, छानबे में 10.14 फीसदी मतदान,... मौके पर पहुंचीं पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू कराया और खाई में गिरी बस से घायल लोगों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी श्री उपाध्याय ने बताया कि बस में लगभग 25 सवारियां यात्रा पर थी। इनमें से साल लोग घायल हुए। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)