उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

Jhansi News: चॉकलेट खिलाने के बहाने शख्स ने बच्ची से किया दुष्कर्म, खेत से लौटी मां के उड़े होश

दुष्कर्म

झांसीः उत्तर प्रदेश योगी सरकार लगातार दुष्कर्म जैसे मामलों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सभी जिलों के आला अधिकारियों को भी लगातार निर्देश देते रहते हैं। साथ ही महिलाओं और बच्चों को सजग बनाने के लिए महिला हेल्प डेट और ऐसे तमाम योजनाएं भी चलाई जा हैं जिससे महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित रह सकें। लेकिन इन प्रयासों के बावजूद भी दुष्कर्म जैसे मामलों में अंकुश लग पाना एक बड़ा सवाल बन गया है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सामने आया है। यहां इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चॉकलेट खिलाने के बहाने एक सात साल की मासूम के साथ एक शख्स ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें..गोंडा में युवक के साथ हैवानियत, बुरी तरह पीटने के बाद मुंह पर क‍िया पेशाब, Video वायरल

आरोप है कि बच्ची अकेली थी तभी रविंद्र नाम के शख्स ने चॉकलेट देने के बहाने घर में लेकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस पूरे मामले में एसएसपी ने बताया कि एक मामला संज्ञान में आया था जो 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है वही मौके पर पहुंचकर तत्काल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और जो साक्ष निकलेंगे उसी हिसाब से विधिवत कार्रवाई की जाएगी

गौरतलब है कि साल 2020 में देश भर में बलात्कार के कुल 28046 मामले दर्ज किए गए, जिसमें से अकेले राजस्थान में कुल 5,310 मामले दर्ज हुए। जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद उत्तर प्रदेश में बलात्कार के 2,769 मामले दर्ज हुए। इन दोनों राज्यों के बाद मध्य प्रदेश 2,339 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर और महाराष्ट्र 2,061 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है।

(मयंक राजपूत, झांसी-यूपी )

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)