करियर

जेईई मेन-2022 का परिणाम घोषित, 14 छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य-2022 के पहले सत्र के लिए परिणाम घोषित कर दिए। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में इस बार कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है।

पेपर-1 (बीई/बीटेक) की यह परीक्षा 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 407 शहरों के 588 केंदों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 8,72,432 अभ्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,69,589 उपस्थित हुए। जेईई मेन सत्र 1 में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 14 छात्रों में से चार तेलंगाना से हैं, उसके बाद तीन आंध्र प्रदेश से हैं। असम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, पंजाब और कर्नाटक में एक-एक है। गुवाहाटी की स्नेहा पारीक ने 300/300 का परफेक्ट स्कोर हासिल कर टॉप रैंक हासिल किया है। पारीक, जो इकलौती गर्ल टॉपर है, किसी भी आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहती है।

यह भी पढ़ेंः-विजय माल्या को जुर्माने के साथ चार माह की जेल, सुप्रीम...

जस्ति यशवंत वी वी एस तेलंगाना, सार्थक माहेश्वरी हरियाणा, अनिकेत चट्टोपाध्याय तेलंगाना, धीरज कुरुकुंडा तेलंगाना, कोय्याना सुहासी आंध्र प्रदेश, कुशाग्र श्रीवास्तव झारखंड, मृणाल गर्ग पंजाब, स्नेहा पारीक असम, नव्या राजस्थान, पेनिकालपति रवि किशोर आंध्र प्रदेश, पॉलिसेटी कार्तिकेय आंध्र प्रदेश, बोया हरेन सात्विक कर्नाटक, सौमित्र गर्ग उत्तर प्रदेश और रूपेश बियाणी तेलंगाना।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)