दुनिया

Japan Earthquake: जापान में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

Japan Earthquake: नए साल के मौके पर जापान से एक दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तर मध्य जापान में शाम करीब चार बजे भूकंप आया है। स्थानीय समय के अनुसार करीब 4.10 बजे 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, इसके बाद जापान के तट पर सुनामी लहरें देखी गई। भूकंप के बाद सुनामी के खतरे की वजह से जापान के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में लोगों को खाली करवाने के लिए कहा गया।

सुनामी की चेतावनी

ताजा खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। एजेंसी के अनुसार, करीब 5 मीटर तक ऊंची सुनामी इशिकावा प्रान्त में नोटो तक पहुंच रही है। अमेरिकी एजेंसी के अनुसार, भूकंप केंद के 300 किमी के दायरे में जापान तट पर खतरनाक सुनामी की लहरें उठने की सभावना है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रिपोर्ट के अनुसार इशिकावा प्रान्त में वाजिमा शहर के तट पर 1 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं। होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि, वो अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी अनियमितता की जांच कर रहा है। जापान के इशिकावा प्रान्त में स्थानीय स्टेशन से जारी वीडियो में बड़े भूकंप के बीच बेहद शक्तिशाली झटके देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे देखा जा सकता है कि लोग अपने अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें: World Cup 2023 फाइनल की हार पर पहली बार बोलें Rohit Sharma, कहा- हार को पचाना आसान नहीं था रूस ने पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी के खतरे का ऐलान किया है और निवासियों से जापान में बड़े भूकंप के बाद ऊंचे स्थानों पर चले जाने की अपील की है। कंसाई इलेक्ट्रिक पावर के एक प्रवक्ता ने बताया, उसके परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में फिलहाल कोई असामान्यता नहीं है। लेकिन कंपनी लगातार नजर रख रही हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)