Featured आस्था

Janmashtami 2023: राशि के अनुसार जन्माष्टमी पर करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण

janmashtami-2023 Shri Krishna Janmashtami 2023: नई दिल्लीः हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। हर घर में लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा की जाती है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) पर लोग व्रत कर पूजा अर्चना करते है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 06 सितम्बर 2023 (बुधवार) का मनाया जाएगा। इस जन्माष्टमी आप भी अपनी राशि के अनुसार लड्डू गोपाल का श्रृंगार कर उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। मेष मेष राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami)पर भगवान कृष्ण का लाल रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कृष्ण को लाल वस्त्र पहनाने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और मानसिक तनाव से भी राहत मिलती है। वृषभ वृषभ राशि वाले लोगों को चांदी की वस्तुओं से लड्डू गोपाल का श्रृंगार करना चाहिए। ऐसा करने से वृषभ राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मिथुन मिथुन राशि वाले लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के लिए लहरिया प्रिंट वाले वस्त्रों से श्रृंगार करना चाहिए। ऐसा करने से साहस और पराक्रम की प्राप्ति होती है। कर्क कर्क राशि के लोगों के लिए जन्माष्टमी (Janmashtami)के अवसर पर भगवान कृष्ण को सफेद रंग के वस्त्रों से सजाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। सिंह सिंह राशि के जातकों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार गुलाबी रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। इसके अलावा भगवान कृष्ण को अष्टगंध का तिलक भी लगायें। इससे व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है। कन्या कन्या राशि के जातकों को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का हरे वस्त्रों से श्रृंगार करना चाहिए। चंदन का उपयोग भगवान कृष्ण के श्रृंगार में भी किया जा सकता है। ऐसा करने से लोगों पर भगवान कृष्ण की कृपा सदैव बनी रहती है। तुला तुला राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का श्रृंगार केसरिया रंग के वस्त्रों से कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी प्रकार की आर्थिक समस्याओं से शीघ्र ही मुक्ति मिल जाती है। वृश्चिक वृश्चिक राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण का लाल रंग के वस्त्रों से श्रृंगार कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं, जिससे व्यक्ति को आर्थिक लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है। धनु धनु राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण (Shri Krishna Janmashtami) का पीले रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। ये भी पढ़ें..Shiv Chalisa के पाठ से मिल जाती है सभी कष्टों से मुक्ति मकर मकर राशि के लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) के दिन लड्डू गोपाल को पीले और लाल रंग के वस्त्रों से सजाना चाहिए। इसके साथ ही आप उन्हें पीले या लाल रंग के कुंडल भी पहना सकते हैं। ऐसा करने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कुंभ कुंभ राशि के लोग कृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami)के दिन लड्डू गोपाल को नीले रंग के वस्त्रों से सजा सकते हैं। ऐसा करने से कुंभ राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। मीन मीन राशि के जातक जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप को पितांबर रंग के वस्त्रों से सजा सकते हैं। उन्हें पीले रंग की बालियां भी पहननी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत करता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)