Featured मनोरंजन

Karan Johar के सवालों के बीच Janhvi Kapoor ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, इस शख्स को कर रहीं डेट!

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और​ फिल्ममेकर बोनी कपूर की लाडली बेटी जान्हवी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेश्नल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है। जान्हवी कपूर ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। वो अब इसी बीच अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है और इसको लेकर अलग अलग खबरें भी सामने आती रहती हैं। इन दोनों को एक दूसरे के साथ छुट्टियों पर जाते हुए भी देखा गया है। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। लेकिन अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कबूल नहीं किया है।

जान्हवी कपूर ने किया खुलासा

बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री को चैट शो 'कॉफी विद करण-8' में देखा गया। इस दौरान जान्हवी के साथ उनकी छोटी बहन खुशी भी नजर आईं। जब होस्ट करण जौहर ने जान्हवी कपूर से पूछा कि, आप शिखर पहाड़िया को डेट कर रही थीं फिर आपने किसी और को डेट किया। लेकिन अब आप दोबारा शिखर को डेट कर रही हैं। ये सही है या गलत? इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि, ये सच है कि, वो किसी और को डेट करने लगी हैं लेकिन अब वो फिर से शिखर को डेट कर रही हैं।

जान्हवी कपूर ने की शिखर की तारीफ

जान्हवी कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, 'जब मैं किसी और को डेट कर रही थी तो शिखर मेरे लिए नादान परिंदे घर आजा गाते थे। उन्होंने शिखर की इस दौरान खूब तारीफ की। अभिनेत्री ने बताया कि वो शुरू से ही एक अच्छे दोस्त की तरह मेरे और मेरे परिवार के साथ रहे हैं। शिखर ने मुझसे कभी कुछ नहीं चाहा वो सिर्फ मेरे साथ था। अभिनेत्री ने बताया कि शिखर ने उस पर कभी कोई दबाव नहीं डाला। Animal Movie: क्या Bollywood फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े फेक हैं? Bhushan Kumar ने खोली इंडस्ट्री की पोल! इसके बाद मजाक में अभिनेत्री कहती हैं कि, मैं और शिखर​ सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि इन दोनों को एक साथ कई बार बॉलीवुड की पार्टियों और मंदिरों में जाते हुए देखा गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)