Featured मनोरंजन

वेदांग रैना के साथ बहन खुशी कपूर का नाम जोड़ना चाहती हैं Janhvi kapoor

Janhvi kapoor: फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में अभिनेत्री खुशी कपूर और जान्हवी कपूर एक साथ नजर आई। बता दें कि ये पहली बार होगा जब दोनों बहनों को एक साथ शो में देखा गया हे। इस दौरान खुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने होस्ट करण जौहर से ढेर सारी बातें की और कई बड़े राज का खुलासा भी किया। इस शो के दौरान जान्हवी ने अपनी बहन की खुशी को इंडस्ट्री में किसी के साथ उनका नाम जोड़ने करने की बात कही। जान्हवी कपूर ने कहा कि, वे खुशी के लिए वेदांग रैना को चुनेंगी।

करण जौहर ने Janhvi kapoor से पूछा सवाल

बता दें कि रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने जान्हवी से सवाल किया कि, अगर आप खुशी को इंडस्ट्री से किसी के साथ सेट कर सकती हैं तो वो कौन होगा? इसे जवाब में जान्हवी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि, वेदांग प्यारे हैं, वे सुंदर हैं। वे प्यारे लगते हैं। उन्होंने कहा कि वेदांग के पास एक अच्छी वाइब है। बहन से ये बात सुनकर खुशी मुस्कुराईं और उन्होंने जान्हवी की बातों पर सिर हिलाया। आपको बता दें कि इससे पहले एपिसोड के दौरान करण ने खुशी से सवाल किया था कि क्या उन अफवाहों में कोई सच्चाई है कि वो ​वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। इस पर उन्होंने कहा था कि ये झूठ है ये सच नहीं है। उन्होंने वेदांग को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त ही बताया था।

डेटिंग की खबरों को बताया अफवाह

एपिसोड के रिलीज होने से एक दिन पहले वेदांग को खुशी, जान्हवी, बोनी कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ नए साल का जश्न मनाने के बाद मुंबई लौटते हुए देखा गया। पिछले दिनों वेदांग ने भी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा था कि वो और खुशी सिर्फ अच्छे दोस्त है। मैं और खुशी कई स्तरों पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि म्यूजिक में उनका इंटरेस्ट एक जैसा ही है, खुशी और मैं डेटिंग नहीं कर रहे हैं, मेरा उसके साथ बहुत मजबूत रिश्ता है। उन्होंने बताया कि वो दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। ये भी पढें: Bollywood Guspshup : Tamannaah को देख Fans ने दिया ये Reaction! Look ने खींचा सबका ध्यान अगर हम बात करें खुशी कपूर के काम की तो उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरूआत की है। इस फिल्म में खुशी के साथ वेदांग रैना भी लीड रोल में नजर आए। दोनों को अक्सर शहर में एक साथ देखा गया है, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। https://www.youtube.com/watch?v=HUPH-NOoL5U (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)