Featured मनोरंजन

Janhvi Kapoor: रिमझिम बारिश में बॉयफ्रेंड संग नजर आई जान्हवी कपूर, वीडियो वायरल

Janhvi Kapoor seen with boyfriend Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। लेकिन पिछले कुछ महीनों में जान्हवी और शिखर को अक्सर एक साथ देखा गया। अब फिर से उनका एक वीडियो वायरल हो गया है।

बॉयफ्रेंड शिखर के साथ भाई अर्जुन कपूर के घर पहुंची जान्हवी

एक बार जान्हवी (janhvi kapoor) बॉयफ्रेंड शिखर पिता बोनी कपूर और बहन ख़ुशी कपूर को एक साथ देखा गया था। इतना ही नहीं बोनी ने जान्हवी और शिखर के साथ पोज भी दिए। अब एक बार फिर दोनों को साथ में जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर के घर जाते देखा गया। जान्हवी और उनके बॉयफ्रेंड एक ही कार में गए थे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों सफेद कपड़े पहने हुए ट्विनिंग करते नजर आए। वे बारिश में कार में एक दूसरे से बात कर रहे थे तभी पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। जैसे ही दोनों को एक साथ अर्जुन के घर जाते हुए देखा गया तो चर्चाएं है कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे। ये भी पढ़ें..Anupam Kher ने सिर पर बनवाया टैटू, बिना बाल वालों को दिया ये खास मैसेज, वीडियो वायरल
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इससे पहले तिरूपति बालाजी मंदिर में देखा गया था

इसी साल अप्रैल में जान्हवी (janhvi kapoor) और शिखर को आंध्र प्रदेश के तिरूपति बालाजी मंदिर में पूजा करते देखा गया था। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच, शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वह सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे और संजय पहाड़िया के बेटे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)