Friday, October 25, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डJanhvi Kapoor ने गुपचुप कर ली शादी ? शिखर संग रोमांटिक तस्वीरें...

Janhvi Kapoor ने गुपचुप कर ली शादी ? शिखर संग रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और खुशी कपूर दोनों ही अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी जहां शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, वहीं खुशी कपूर वेदांग को डेट कर रही हैं। दोनों बहनें अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। इन दोनों बहनों को अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ देखा जाता है।

Janhvi Kapoor की तस्वीरों ने मचाया तहलका

हाल ही में जान्हवी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर तहलका मचा दिया है। एक तस्वीर में जान्हवी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक होती भी नजर आ रही हैं। लोग जान्हवी की इस तस्वीर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। जबकि एक अन्य तस्वीरे में श्रीदेवी की लाडली को शादी के जोड़े में देख सकते हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

जान्हवी इंस्टा पर शेयर की लाइफ की कुछ झलकियां

दरअसल, हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टा पर अपनी लाइफ की कुछ झलकियां साझा की हैं, जिसमें काफी कुछ देखने को मिल रहा है। उन्होंने कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जो अब तक किसी ने नहीं देखीं। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ भी फोटो पोस्ट की है। जान्हवी द्वारा शेयर की गई कुछ फोटोज सोलो हैं। एक में वह अपने पालतू जानवरों के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि जिन दो तस्वीरों ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वो हैं उनका दुल्हन वाला गेटअप और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ वाली तस्वीर।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आई Janhvi Kapoor

एक तस्वीर में आप श्रीदेवी की लाडली को शादी के जोड़े में देख सकते हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लाल जोड़े में जान्हवी को देख फैंस भी हैरान हैं। वहीं कुछ लोग ये भी कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने शिखर से गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि जान्हवी ने शादी नहीं की है, ये तस्वीर उनके ब्राइडल फोटोशूट की है, जो उन्होंने एक पॉपुलर क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन के लिए पहनी थी।

बॉयफ्रेंड शिखर संग रोमांटिक तस्वीर हुई वायरल

इसके अलावा जो तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है वो उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की है, जो उनके बालों को सहलाते हुए उन पर प्यार लुटा रहे हैं। कपल की इस तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा है कि कपल की केमिस्ट्री कितनी ऑन पॉइंट है। अब जान्हवी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन पर अपना दिल हार रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें