Jharkhand train accident: जामताड़ा में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से कई लोगों की मौत !

10

Jharkhand train accident, जामताड़ाः झारखंड के जामताड़ा जिले के जामताड़ा-करमाटांड़ में कलझरिया के पास बुधवार की देर शाम हुए ट्रेन हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी। इसकी पुष्टि जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने की। उन्होंने कहा कि अब तक दो शव मिले हैं। दो मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से एक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है, जिसका आधार कार्ड रेलवे ट्रैक पर मिला है। मनीष कुमार सासाराम भंगहा कटिहार बिहार और सिकंदर कुमार धपरी झाझा जमुई बिहार का रहने वाला था।

इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत

एसपी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ खोजबीन जारी है। रेलवे से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का अनुरोध किया गया है। जांच के बाद कारण पता चलेगा। वहीं, रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

बताया जाता है कि अंग एक्सप्रेस में आग लगने की खबर सुनते ही यात्री ट्रेन से कूद पड़े। इसी बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गयी। इस हादसे में अब तक कुल 12 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, कुछ लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें..AI के जरिए दिल्ली की बसों को बेहतर बनाने की योजना, सराकर ने बनाया प्लेन

हादसे के बाद यात्रियों के शव रेलवे ट्रैक पर इधर-उधर बिखरे हुए मिले। ट्रेन की चपेट में आए यात्रियों का सामान और जूते ट्रैक पर बिखरे मिले। हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

राष्ट्रपति ने जताया शोक

झारखंड के जामताड़ा जिले में रेल दुर्घटना में कई लोगों की आकस्मिक मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

जामताड़ा की घटना हृदय विदारक : राज्यपाल

झारखंड के जामताड़ा में कलझरिया स्टेशन के पास रेल दुर्घटना में कई यात्रियों की मौत की हृदयविदारक खबर मिली। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मैं दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कलझरिया में हुए रेल हादसे से वह दुखी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे। रेलवे और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जामताड़ा विधायक जताया शोक 

विधायक इरफान अंसारी ने जामताड़ा रेल हादसे पर दुख जताया और कहा कि मुझे जानकारी मिल रही है कि इस रेल हादसे में कुछ लोगों की जान चली गई है और कई लोग लापता हैं। निश्चित ही यह एक दुखद घटना है। मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं और वहां के लोग सदमे में हैं।’ सूचना मिलते ही मैंने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन को युद्धस्तर पर काम करने को कहा है। यह घटना कैसे हुई और क्यों हुई इसकी जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

दो लोगों के मरने की हुई पुष्टि

पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने कहा कि विद्यासागर कासितार से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 12254 से कम से कम 2 किमी दूर ट्रैक पर चल रहे दो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। फिलहाल दो मौतों की पुष्टि हुई है। मृतक यात्री नहीं थे बल्कि ट्रैक पर चल रहे थे। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय JAG कमेटी का गठन किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)