Uttrakhand Landslide : गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन से जाम, तीर्थयात्रियों को हो रही परेशानी

21
uttrakhand-landslide

Uttrakhand Landslide : गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट और रतूड़ी शेरा में मानसून के दौरान भूस्खलन का उपचार कार्य शुरू करने से पहाड़ दरकने लगा है, जिसकी वजह से तीर्थ यात्रियों के भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पहाड़ों से लगातर गिर रहा मलबा   

गौरतलब है कि, जनपद में मानसून का कहर जारी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट में तीन दिन पहले पहाड़ी दरकने का वीडियो सामने आया था, जबकि रविवार को भी पहाड़ से लगातार पत्थर और मलबा गिरता रहा, जिससे गंगोत्री हाईवे पर भयानक जाम लग गया और हाईवे घंटो तक बंद रहा इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

landslide

ये भी पढ़ें: अफजल गुरु को फांसी नहीं तो क्या माला पहनाते ? उमर अब्दुल्ला के बयान पर भड़के रक्षा मंत्री

बीआरओ की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल 

स्थानीय लोगों ने बीआरओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, पीक मानसून के दौरान भूस्खलन का उपचार कार्य शुरू करने से समस्या बढ़ रही है। इससे भूस्खलन की समस्या और गंभीर हो सकती है, जो लगातार बन रही है।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्ये सिंह राणा का कहना है कि, मानसून के सीजन में भूस्खलन का उपचार करना गलत फैसला था, जिससे बार बार गंगोत्री हाईवे बंद हो रहा है और चार -धाम यात्रा प्रभावित हो रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)