उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

jalaun-Illegal-arms-factory जालौनः उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव का बिगुल बच चुका है। ऐसे में यूपी पुलिस सक्रिय हो गई है। वहीं निकाय चुनाव से पहले जालौन की आटा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इलाके में संचालित हों रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से लगभग एक दर्जन बने-अधबने असलहों के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके ऊपर एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये भी पढ़ें..Assam: PM मोदी ने असम को दी AIIMS सहित 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात बता दें कि जालौन की आटा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम बरदर में अवैध रूप से असलहे बनाए जा रहे हैं। जिनका प्रयोग आगामी निकाय चुनाव में किया जाना है। इसको लेकर आटा थाना पुलिस ने ग्राम बरदर में छापेमारी की। जहा संचालित हो रही अवैध असलहा फैक्ट्री से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से करीब 1 दर्जन असलहे भी बरामद किये। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध आटा थाने में एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि थाना पुलिस ने अवैध फैक्ट्री खुलासा किया है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जहां पर यह आरोपी अवैध शस्त्र बनाते थे। आगामी निकाय चुनाव को प्रभावित करने के लिए इन असलहों का प्रयोग किया जाना था। तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। (रिपोर्ट- मयंक राजपूत, जालौन यूपी) (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)