प्रदेश उत्तर प्रदेश क्राइम

Jalaun: हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस

Head-constable-committed-suicide जालौनः जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल ने खुदकुशी कर लिया। हेड कांस्टेबल का शव बघौरा रोड स्थित पुलिस लाइन में सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी पर उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उरई कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सिपाही जयचंद हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। साथी पुलिसकर्मी के अनुसार रात में वह किसी जरूरी काम से जयचंद के कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उसने जयचंद को फोन लगाने की कोशिश की। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इसका बाद कमरे के अंदर का दृश्य देख वह हैरान रह गया। ये भी पढ़ें..Balu Dhanorkar: इस राज्य के एकलौते कांग्रेस सांसद का निधन, 4... जयचंद का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में साथी पुलिस ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। उल्लेखनीय है कि हेड कांस्टेबल जयचंद बांदा जिला का रहने वाले थे। वर्ष 2011 में यूपी पुलिस में उसकी भर्ती हुई थी। कुछ दिन पहले ही उसका हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोशन हुआ था। बताया जा रहा है कि जयचंद का पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार प्रथमदृष्टया घटना के पीछे पारिवारिक कलह सामने आ रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)