उत्तर प्रदेश

उफान पर नदियां, डीएम चांदनी सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जारी किए निर्देश

जालौनः देश के तमाम राज्यों में इन दिनों बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच राजस्थान के कोटा बैराज से चंबल नदी में छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। माताटीला बांध और राजघाट से छोड़े गए पानी के कारण यमुना और बेतवा नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। इसी को देखते हुए जालौन जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। वहीं जालौन की डीएम चांदनी सिंह ने कालपी तहसील के एसडीएम व अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही अधिकारियों को जारी किए निर्देश।

ये भी पढ़ें..गणपति उत्सव पर यात्रियों के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, यूं करें तुरंत बुकिंग

जिलाधिकारी जालौन चांदनी सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर बनी बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया और राहत और बचाव के लिए व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए यमुना और बेतवा से सटे गांव को जाने वालों को पर नजर बनाए रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि मवेशियों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए इसके अलावा उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यावस्था करने को कहा। डीएम ने आसपास के रहने वाले लोगों से अपील की है कि किसी भी सूरत में गांव के लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों में ना जाएं और ना ही सेल्फी लेने के चक्कर में नांव से घूमे। इतना ही नहीं डीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों को देखते हुए आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं।

बता दें कि जलौन में यमुना व बेतवा नदी खतरे निशान पार पहुंच गई है। नदियों का पानी तेजी से बढ़ने के कारण कई गांवों तक पानी पहुंच गया है, जिससे कई रास्तों से लोगों को संपर्क कट गया। हालत यह है कि कालपी तहसील क्षेत्र व महेबा ब्लाक के कई गांवों में पानी भरने का आशंका बढ़ गई है। जिससे ग्रामीण पिछले साल की तरह ही बाढ़ आने की बात को लेकर भयभीत हैं।

(रिपोर्ट- मयंक राजपूत, जालौन)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)