Featured दिल्ली

जहांगीरपुरी हिंसाः घायल SI ने सुनाई उस खौफनाक मंजर की दास्तां, जब बच्चे और महिलाएं पत्थर लेकर…

नई दिल्लीः उत्तर पश्चिमी जिले के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri Violence) इलाके में हुए हिंसा मामले में सब इंस्पेक्टर मेघा लाल ने बताया कि कल शोभा यात्रा थी। यात्रा जब मस्जिद के पास पहुंची तो श्रद्धालुओं ने धार्मिक नारे लगाए थे। जो वो पहले से ही लगा रहे थे, लेकिन मस्जिद के पास से अचानक पथराव शुरू हो गया। पथराव पहले कहां से हुआ था। यह उस वक्त नहीं समझ आया। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर दूर दूर कर दिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद सी ब्लॉक से लोग आए,जिन्होंने एक अन्य सड़क से जा रही शोभा यात्रा पर पथराव शुरू कर दिया था। जिसके बाद स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल से बाहर हो गई।

ये भी पढ़ें..कंगना रनौत ने ‘केजीएफ चैप्टर 2’ फेम यश को बताया ‘एंग्री यंग मैन’, अमिताभ बच्चन से की तुलना

घरों की छतों से लोगों ने भारी मात्रा में पत्थरबाजी की, वो बंगाली में एक दूसरे को कुछ बोल रहे थे और पत्थर शौभा यात्रा में शामिल लोगों पर फैंक रहे थे, जो खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। सामने से सी ब्लॉक की तरफ से फायरिंग हुई। उसी में से एक गोली उनके हाथ में लगी। गोली चलाने वाले कई लोग थे। उनके पास हथियारों में तलवार,सरिये,डंडे आदी थे। हम उनके सामने खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। वे गोली लगने के बाद सड़क पर ही काफी देर तक पड़े रहे। उनके सामने तलवार और डंडे लिये लोग पत्थर फैंक रहे थे।

Jahangirpuri violence

सोशल मीडिया से पता चला मेघा लाल के बारे में

परिवार वालों ने कहा कि टीवी पर देखने पर उनको मेघा लाल के बारे में पता चला था, लेकिन उनसे कैसे संपर्क होता उनको कुछ नहीं समझ आ रहा था। उनके रिश्तेदारों के भी फोन आने शुरू हो गए थे। घर में भी एक दहशत का माहौल बना हुआ था। पुलिस से भी संपर्क करने पर कोई फोन नहीं उठा रहा था। उठाया तो कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पा रहा था, लेकिन आश्वासन मिल रहा था। जैसे ही जानकारी मिलती है,उनको तुरंत बताया जाएगा। सोशल मीडिया व टीवी न्यूज से ही उनको गोली लगने की बात पता चली थी। जिसके बाद पुलिस वालों ने भी उनको बताया और उनकी हालत के बारे में जानकारी दी थी। सुबह मेघालाल को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी और वो घर पर आए। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली थी।

लाखों लोगों ने दंगे को शेयर कर कमेंटस किये-सूत्र

दिल्ली पुलिस की जो साइबर सेल की टीमें जहांगीरपुरी दंगे (Jahangirpuri Violence) की जांच में लगाई गई है। सूत्रों की मानें तो शोभा यात्रा शुरू होने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके फोटो व वीडियो शेयर करने शुरू कर दिये थे। जिसमें लोग बधाई दे रहे थे। लेकिन इनकी संख्या नहीं के ही बराबर थी। लेकिन जब दंगा शुरू हुआ। इनकी वीडियो व फोटो शेयर करने वालों की संख्या हजार गुना ज्यादा बढ़ गई थी। समय के साथ साथ शेयर व अपलोड करने वालों की संख्या देश ही नहीं विदेश में भी लाखों लोगों की बढ़ गई।

पथराव

व्हाटसअप ग्रुपों पर इनको अपलोड किया गया। जिसमें सैंकडों से भी कम समय पर Jahangirpuri Violence का वीडियों व फोटो अपलोड होते रहे और अच्छे बुरे व भडक़ाऊ कमेंटस अपलोड होते रहे। पड़ोसी देश समेत कई देशों व भारत के कई संदिगध शहरों से भडक़ाऊ कमेंटस ज्यादा हुए। जिससे लग रहा था कि दंगा करने वाले लाखों लोग इससे काफी खुश भी थे। सूत्रों की मानें तो साइबर टीमें अब दिल्ली और एनसीआर व यूपी हरियाणा आदी शहरों के कुछ लोगों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)