प्रदेश बिहार Featured

जगदानंद सिंह ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा-उनका राजनीतिक सिद्धांतों से हो चुका है विसर्जन

पटनाः बिहार में राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें किसी न किसी का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश का राजनीतिक सिद्धांतों से विसर्जन हो चुका है, कुर्सी का विसर्जन कब होता है। पटना में शनिवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जमकर बोले।

उन्होंने भाजपा और जदयू के रिश्ते में आए खटास के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि इन दोनों में कभी एकता थी ही नहीं। ये दोनों कुर्सी के लिए एक हुए हैं। दोनों एक-एक पैर के हैं और साथ आकर, एकजुट होकर चलने की कोशिश करते हैं। सिंह ने नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि उनमें राजनीतिक ताकत ही नहीं है। उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में इसका पता चल चुका है। उन्होंने कहा कि वे ऐसे पौधे के समान हैं, जो बिना सहारे के बढ़ ही नहीं पाता। नीतीश को भी वैसे ही सहारा चाहिए, कभी मोदी का तो कभी लालू प्रसाद का। उन्होंने कहा कि इनमें स्थिरता ही कहां है।

ये भी पढ़ें..National Broadcasting Day: एक वक्त था जब मनोरंजन का एकमात्र साधन...

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक सिद्धांतों का विसर्जन हो चुका है। कुर्सी का विसर्जन कब होता है, देखिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में आत्मसम्मान होता है तो इतनी बेइज्जती के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भाजपा के साथ नहीं बैठे रहते। भाजपा बार-बार साबित करता है, लेकिन ठुकरा नहीं दिए जाएं इस कारण नीतीश कुमार सबकुछ सहते हैं। नीतीश कुमार के राजद द्वारा सहयोग किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर राजद नेता ने कहा कि नीतीश सहयोग की चीज हैं क्या। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि एक सदस्य के तौर पर उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के तौर पर ठुकरा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी तेजस्वी के लिए जनता ने तय कर दिया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…