Friday, April 11, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशJAC 9th Result 2023: 97.83 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी, कोडरमा का...

JAC 9th Result 2023: 97.83 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी, कोडरमा का प्रदर्शन सबसे अच्छा

jharkhand-board-9th-result

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 9वीं क्लास का रिजल्ट (JAC 9th Result 2023) जारी कर दिया है। कुल 97.83% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 9वीं क्लास के रिजल्ट (JAC 9th Result 2023) में 95.42 फीसद अंकों के साथ कोडरमा का परीक्षाफल राज्य में सबसे अच्छा रहा है। 9.062 फीसदी रिजल्ट के साथ हजारीबाग दूसरे और पूर्वी सिंहभूम तीसरे नंबर पर रहे हैं।

जैक झारखंड 9वीं रिजल्ट

जिलों का नाम पास प्रतिशत

कोडरमा 99.452 प्रतिशत
हजारीबाग` 99.062 प्रतिशत
पूर्वी सिंहभूम 98.759 प्रतिशत
गिरिडीह 98.646 प्रतिशत
बोकारो 98.616 प्रतिशत
चतरा 98.501 प्रतिशत
रामगढ़ 98.471 प्रतिशत
रांची 98.431 प्रतिशत
पलामू 98.293 प्रतिशत
गुमला 98.243 प्रतिशत
धनबाद 98.214 प्रतिशत
गढ़वा 98.098 प्रतिशत
सरायकेला 97.995 प्रतिशत
गोड्डा 97.956 प्रतिशत
सिमडेगा 97.376 प्रतिशत
पाकुड़ 97.294 प्रतिशत
खूंटी 97.170 प्रतिशत
दुमका 96.916 प्रतिशत
जामताड़ा 96.102 प्रतिशत
साहेबगंज 96.064 प्रतिशत
देवघर 95.964 प्रतिशत
लोहरदगा 95.940 प्रतिशत
लातेहार 95.649 प्रतिशत
पश्चिमी सिंहभूम 94.426 प्रतिशत

 

यह भी पढे़ंः-Jharkhand: हाई कोर्ट के नए भवन में अधिवक्ताओं को 445 कक्ष आवंटित, आदेश जारी

इससे पहले JAC ने शनिवार को 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 94.94 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए हैं. परीक्षा में 5,43,164 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 5,15,688 सफल हुए। जैक उन बच्चों के लिए एक विशेष परीक्षा लेगा जो अनुत्तीर्ण हो गए हैं। इसके लिए जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। अब 11वीं का रिजल्ट भी जैक इसी हफ्ते तक जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही 12 जून से स्कूल खुलने के बाद नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा। इससे पहले जेएसी झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट घोषित किया गया था जिसमें 95.38 फीसदी छात्र पास हुए थे। झारखंड बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट 81.45 फीसदी रहा था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें