मध्य प्रदेश

जबलपुर: BJP नेता की गोली की शिकार देविका ने तोड़ा दम, कमलनाथ ने लगाया ये आरोप

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी नेता की गोली का शिकार हुईं देविका ठाकुर ने आखिरकार इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देविका का पिछले 10 दिनों से इलाज चल रहा था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने प्रदेश में बीजेपी के संरक्षण में अपराध होने का आरोप लगाया है। मालूम हो कि 16 जून को प्रियांश विश्वकर्मा के ऑफिस में देविका को गोली मार दी गयी थी. इस मामले में प्रियांश को भी गिरफ्तार किया गया है और वह जेल में है. देविका को उस समय गोली मारी गई जब वह बिल्डर प्रियांश के ऑफिस में थी। तभी से देविका का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं और उनकी मौत हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट किया, ''जबलपुर की बेटी देविका ठाकुर के दुखद निधन की खबर मिली. आरोप है कि कुछ दिन पहले बीजेपी से जुड़े एक नेता ने देविका को गोली मार दी थी। उनका इलाज हुआ। लेकिन, उनकी जान चली गई बचाया नहीं जा सका। यह भी पढ़ें-कलर ब्लाइंड दर्शकों के लिए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लाया नया फीचर,अब कर सकेंगे ये काम उन्होंने आगे कहा, मैं बेटी देविका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि नेमावर से लेकर जबलपुर तक बेटियों पर अत्याचार में आपकी पार्टी के लोगों का सीधा हाथ दिखाई देता है? क्या आप इतने असहाय हैं कि उन्हें रोक नहीं सकते या रोकना ही नहीं चाहते? सत्ताधारी दल के संरक्षण में हो रहे अपराध मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी आपदा बन गए हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)