Featured दुनिया

Italy के ‘किंगमेकर’ पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन, विवादों से रहा पुराना नाता

silvio-burlusconi Silvio Berlusconi Died: रोमः इटली के तीन बार के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और तमाम आरोपों से घिरे भी थे। पिछले कुछ समय से सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। उन्हें श्वास संबंधी परेशानियां भी थीं। उनके फेफड़ों का इलाज भी चल रहा था। बर्लुस्कोनी 1994 से 2011 तक तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे। बर्लुस्कोनी पहली बार 1994 में इटली के पीएम बने। कर्ज संकट के कारण 2011 में इस्तीफा दे दिया और वह राजनीति से भी दूर हो गए। हालांकि, 2017 में उन्होंने फिर से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। साल 2017 में ही पूर्व पीएम एक सेक्स स्कैंडल में भी फंसे थे। बर्लुस्कोनी का पिछले छह सप्ताह से मिलान के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। ये भी पढ़ें..Dehradun Police: पुलिसकर्मी ने पेशी की ईमानदार मिशाल, रुपयों से भरा... 1936 में इटली के मिलान में जन्मे सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) इटली के सबसे बड़े व्यावसायिक प्रसारक मेडियासेट के मालिक थे। वह मशहूर फुटबॉल क्लब एसी मिलान के मालिक भी थे। बर्लुस्कोनी को 2012 में एक टैक्स हेराफेरी के आरोप में भी फंसाया गया था। इतालवी राजनीति में, सिल्वियो बर्लुस्कोनी को किंगमेकर माना जाता था और अपने राजनीतिक करियर की ऊंचाई पर, वह इटली में सत्ता के केंद्र में थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)