ISRO वैज्ञानिक मानस के माता-पिता को उम्मीद, चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरेगा चंद्रयान-3

0
25

ISRO scientist Manas

बशीरहाटः चंद्रयान-3 चंद्रमा की धरती पर सफलतापूर्वक कदम रख सकता है, इसका इंतजार दुनिया के साथ-साथ बशीरहाट के इसरो वैज्ञानिक के माता-पिता को भी है। चंद्रयान-3 (Chandrayan3) का सफल प्रक्षेपण पूरा देश देख चुका है। चंद्रयान-2 को 2019 में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था लेकिन आखिरी समय में चंद्रमा पर उतरने में असफल रहा।

2006 में असफल रहा था चंद्रान-2

बशीरहाट नगरपालिका क्षेत्र के निवासी पूर्व सैनिक सचिन्द्रनाथ सरकार और उनकी पत्नी रंजीता सरकार के बेटे मानस सरकार को 2006 में इसरो में एक शोधकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। वहां से उनके बेटे ने एक के बाद एक सफल उपग्रह प्रक्षेपण देखे लेकिन अंततः चंद्रयान -2 असफल था। मानस की मां रंजीता देवी ने बताया कि मानस ने बॉर्डर के इडिंडा यूनियन हाई स्कूल में पढ़ाई शुरू की। जादवपुर विश्वविद्यालय और राजाबाजार साइंस कॉलेज में अध्ययन करने के बाद, उन्हें हल्दिया इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें राज्यपाल से स्वर्ण पदक भी मिला।

ये भी पढ़ें..पुलिस को 11 महीने में तीसरी बार मिली 26/11 जैसे हमले की धमकी, PM मोदी और CM योगी भी निशान पर

चंद्रयान-3 कब चांद पर सफलतापूर्वक रखेगा कदम 

साल 2006 में उन्हें अमेरिका से बुलावा आया लेकिन वह नहीं गए क्योंकि वह देश के लिए काम करना चाहते थे। फिर साल 2006 में उनकी नियुक्ति इसरो रिसर्च सेंटर में तकनीकी अधिकारी के तौर पर हो गई। मानस सीधे तौर पर चंद्रयान-1 और 2 मिशन से जुड़ा था। चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया लेकिन अंततः चंद्रमा पर कदम रखने में विफल रहा। मानस के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी उस दिन सदमे में थे। आख़िरकार Chandrayan3 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। मानस के परिवार वाले यह देखने के लिए दिन गिन रहे हैं कि चंद्रयान-3 कब चांद पर सफलतापूर्वक कदम रखेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)