नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने देश के सबसे बड़े LMV3 रॉकेट ने वनवेब के 36 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। 43.5 मीटर लंबे रॉकेट से रविवार सुबह 09 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसे प्रक्षेपित किया गया।
गौरतलब है कि ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (वनवेब ग्रुप) ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए इसरो की वाणिज्यिक इकाई न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ करार किया है। इस समझौते के तहत 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ा जा रहा है। इससे पहले 23 अक्टूबर 2022 को इसरो ने वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए पहले 36 सैटेलाइट लॉन्च किए थे। इस लॉन्चिंग के लिए इसरो को 1000 करोड़ रुपए की फीस मिली है।
बता दें कि बता दें कि ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (OneWeb Group) ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 उपग्रहों को स्थापित करने के लिए ISRO की कमर्शियल ब्रांच न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से एक डील की है। वनवेब के लिए पहले 36 सैटेलाइट 23 अक्टूबर 2022 को लॉन्च हो चुके है। इसरो ने एक नोटिफिकेशन में कहा था कि LMV3/वनवेब इंडिया-2 मिशन की उल्टी गिनती की शुरुआत हो गई है। इसरो के लिए 2023 की ये दूसरी लॉन्चिंग है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)