Terrorist Rizwan Arrested in Delhi, नई दिल्ली: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है।। स्पेशल सेल ने ISIS के एक खूंखार आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान रिजवान ( Terrorist Rizwan) के रूप में हुई है। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। जांच एजेंसी एनआईए ने इस आतंकी को 3 लाख रुपये के इनाम के साथ मोस्ट वांटेड भी घोषित किया था।
ऐसे पुलिस के शिकंजे में आया रिजवान
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक आतंकी Rizwan के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर स्पेशल सेल हरकत में आई। आतंकी रिजवान को गिरफ्तार (Terrorist arrested) करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक टीम बनाई गई। आतंकी रिजवान को गुरुवार रात 11 बजे दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से हथियार और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंः- Manish Sisodia Bail: 17 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे मनीष सिसोदिया, इन शर्तों पर मिली जमानत
15 अगस्त के जश्न में खलल डालने की फिराक में था रिजवान
आतंकी रिजवान को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने काफी समय से अपना नेटवर्क सक्रिय कर रखा था। वह काफी समय से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि रिजवान पुणे ISIS मॉड्यूल का सबसे खूंखार आतंकी है। उसने अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली और मुंबई के वीवीआईपी इलाकों की रेकी की थी। रिजवान 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के जश्न में खलल डालने की कोशिश कर रहा था।
इससे पहले 2018 में किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि रिजवान को इससे पहले साल 2018 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लंबी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। आतंकी रिजवान की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। लाजपत नगर मार्केट, सरोजिनी नगर मार्केट, खान मार्केट समेत अन्य मार्केट में मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर चिपकाए गए हैं।