क्या प्रियंका-निक के बीच होने वाला है तलाक, अभिनेत्री के इस कारनामे ने दी चर्चाओं को हवा

0
62

मुंबईः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर से अपने नाम के आगे लगा ‘जोनस’ सरनेम हटा लिया है। हालांकि अभी तक इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन प्रियंका के ऐसा करने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

कयास लगाये जा रहे हैं कि शादी के लगभग तीन साल बाद अब प्रियंका और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसी लिए प्रियंका ने अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटा लिया है। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि प्रियंका ने निक जोनस को चर्चा में लाने के लिए ऐसा किया है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दू और ईसाई रीति रिवाज से धूमधाम के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे।

यह भी पढ़ें-5 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला पहला राज्य बनेगा यूपी, पीएम मोदी 25 नवंबर को रखेंगे जेवर हवाईअड्डे की आधारशिला

हाल ही में प्रियंका ने दीपावली सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी, जिनमें वह निक जोनस के साथ काफी खुश नजर आ रही थी। वहीं अब प्रियंका के जोनस सरनेम हटाने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह -तरह की बाते चल रही हैं। हालांकि प्रियंका या निक में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)