Rubina Dilaik Pregnancy: प्रेग्नेंट हैं रुबीना दिलैक?, वायरल वीडियो पर फैंस बोले-छोटा अप्पू या रूबी..

16

rubina-dilaik

Rubina Dilaik Pregnancy: मुंबईः टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस अपने नए वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का नया वीडियो देखने के बाद फैन्स ने अंदाजा लगा लिया है कि वह प्रेग्नेंट हैं। सीरियल ’छोटी बहू’ से घर-घर में पॉपुलर हुईं रुबीना दिलैक ’बिग बॉस’ से सुर्खियों में आईं। टीवी पर लोकप्रियता हासिल करने वाली रुबीना दिलैक का भी बहुत बड़ा फैन बेस है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

’छोटी बहू’ से मिली पहचान

’छोटी बहू’ रूबीना दिलैक का पहला टीवी शो था। लेकिन, इस शो के जरिए उन्होंने ऐसी पहचान बनाई कि आज भी लोग उन्हें ’छोटी बहू’ के नाम से जानते हैं। इस समय रूबीना के प्रेग्नेंट होने की चर्चा है। रूबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फिलहाल वह अपने नए वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वायरल वीडियो को उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रूबीना दिलैक खूबसूरत ड्रेस में कातिलाना फोटो पोज देती नजर आ रही हैं। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका वीडियो देखने के बाद फैंस उनसे पूछने लगे कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

ये भी पढ़ें..’Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani’ के इस सीन पर सेंसर…

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ’क्या रूबीना प्रेग्नेंट हैं?’ एक अन्य यूजर ने भी ऐसा ही सवाल पूछा और लिखा, ’रुबीना जी क्या आप प्रेग्नेंट हैं?’ एक अन्य प्रशंसक ने कहा, “छोटा अप्पू या रूबी जल्द ही आ रहा है।“ इस तरह फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। हालांकि, रूबीना दिलैक या उनके पति अभिनव शुक्ला की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उनके इस नए वीडियो को देखकर फैन्स सिर्फ अंदाजा ही लगा रहे हैं। एक्ट्रेस रूबीना दिलैक दिलैक की शादी को पांच साल हो गए हैं। जून 2018 में उन्होंने टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की। दोनों मशहूर टीवी कलाकार हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)