देश खेल

Gujarat Titans के कप्तान बने Shubman Gill तो Ashish Nehra की आई ऐसी प्र​तिक्रिया

Shubman Gill, IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। खिलाड़ी शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का कोच बनाया गया है। गिल की कप्तानी को लेकर गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने कहा कि, फ्रेंचाइजी शुभमन गिल के नेतृत्व गुणों में विश्वास करती है। यही कारण है कि, ये सलामी बल्लेबाज अब आईपीएल 2024 (IPL 2024) सीजन से पहले टीम का कप्तान होगा। शुभमन गिल को हार्दिक पांड्या के बाद गुजरात की टीम का कप्तान बनाया गया था।

Ashish Nehra को शुभमन गिल पर पूरा भरोसा

आशीष नेहरा ने कहा कि, 'आईपीएल एक आक्रामक खेल है और ये सभी के लिए चुनौतियां पेश करता है, यहां तक कि उन लोगों के लिए भी जो सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। उन्होंने कहा कि, हमने देखा है कि शुभमन गिल 3-4 साल से कैसे खेल रहे हैं और कैसे उन्होंने खुद को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि वो 24-25 साल के हैं, लेकिन वो एक शानदार खिलाड़ी है और उसका समर्थन करने के लिए हम वहां मौजूद हैं। साथ ही उनका कहना है कि उनको शुभमन गिल पर पूरा भरोसा है और कोई संदेह नहीं हैं इसलिए उन्हें कप्तान बनाया गया है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो हमेशा परिणामों के आधार पर चलते हैं, कई अन्य चीजें भी हैं। आईपीएल ऑक्शन के दौरान वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेहरा ने कहा कि, जब कप्तानी की बात आती है तो आपको अलग-अलग चीजें देखनी चाहिए। हमें पूरा विश्वास है कि गिल गुजरात की कप्तानी के लिए सही व्यक्ति हैं।

Hardik Pandya का रिप्लेसमेंट ढूंढना आसान नहीं

गुजरात की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को हासिल करने के लिए कोलकाता की टीम के साथ लड़ाई में थी लेकिन अंत में केकेआर ने स्टार्क के लिए 24.75 करोड़ रुपये के साथ अपनी टीम में शामिल किया है। नेहरा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, मुझे नहीं लगता कि आप इतनी आसानी से हार्दिक पांड्या जैसे किसी खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट ढूंढ सकते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)