मुंबई: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले टीम बड़ा बदलाव किया है। एमआई ने महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह मार्क बाउचर की जगह लेंगे, जो 2022 और 2023 में टीम के मुख्य कोच थे। इससे पहले जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल टीम के मुख्य कोच रहे थे। हालांकि, मुंबई फ्रेंचाइजी के अन्य लीगों में वैश्विक विस्तार के कारण उन्हें 2022 में फ्रेंचाइजी का वैश्विक प्रमुख बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें फिर से वापस लाया गया है।
आकाश अंबानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी
मुंबई इंडियंस की ओर से फ्रेंचाइजी के मालिक आकाश अंबानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “हम महेला को मुख्य कोच के रूप में वापस लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमारी अन्य टीमें भी अब खुद को स्थापित कर चुकी हैं और महेला को वापस लाने का यह सही समय है। मुंबई इंडियंस को हमेशा उनके नेतृत्व और ज्ञान से लाभ हुआ है। हम इस अवसर पर बाउचर को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। वह मुंबई इंडियंस परिवार का एक अभिन्न अंग हैं।”
ये भी पढ़ेंः- IND W vs AUS W: भारत का आज करो या मरो का मुकाबला, जीत से मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री
जयवर्धने ने तीन बार दिलाया खिताब
इस मौके पर जयवर्धने ने कहा, “मुंबई इंडियंस परिवार के साथ मेरा सफर विकास की यात्रा रही है। जब मैं 2017 में आया था, तो मेरा लक्ष्य भविष्य के लिए एक टीम बनाना था और अब ऐसा ही मौका है। यह मेरे लिए एक रोमांचक चुनौती है और मैं इस मौके के लिए तैयार हूं।” दरअसल जयवर्धने 2017-2022 तक इसी भूमिका में मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे। इस फ्रेंचाइजी ने 2017, 2019 और 2020-21 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीता।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)