Sports IPL 2024

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम से जल्द जुड़ेंगे सूर्यकुमार यादव, NCA से मिली मंजूरी

blog_image_660fdbd782011

Suryakumar Yadav IPL 2024: मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में एमआई के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) ने सूर्यकुमार यादव को फिट घोषित कर दिया है। वहीं फिटनेस पर NCA से के बाद सूर्या अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस कैंप में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

क्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान में उतरेंगे सूर्या?

सूर्यकुमार ने अभी तक आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लिया है, क्योंकि वह इस साल की शुरुआत में हुई टखने की सर्जरी से उबरने के लिए एनसीए में थे। हालांकि, अभी भी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वह रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए फिट हैं या नहीं।

मुंबई इंडियंस की रीढ़ की हड्डी हैं सूर्यकुमार   

बता दें कि सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की रीढ़ की हड्डी माना जाता हैं। उनकी गैरमौजूदगी में MI का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आया है। सूर्या की वापसी से टीम के मध्यक्रम को काफी मजबूती मिलेगी। वह परिस्थितियों के हिसाब से अपने आप को ढाल सकते हैं। उनके पास IPL में 139 मुकाबलों का अनुभव है। 

ये भी पढ़ें..Mayank Yadav Biography: सिरफोड़ू गेंदबाज...जिसकी रफ्तार ने बल्लेबाजों में पैदा किया खौफ

सूर्या आईपीएल में अब तक खेले 139 मैच में 32.17 की औसत और 143.32 की स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं। उनके नाम 21 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। IPL में सूर्यकुमार यादव का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 103 रन है। स्काई के बल्ले ने पिछले सीजन भी आग उगली थी। IPL 2023 में सूर्यकुमार ने 43.21 की औसत 605 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 1 शतक निकला था।

आखिरी बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था टी20

सूर्यकुमार का आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच दिसंबर में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 था, जहां उन्होंने 56 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। उस मैच के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। टखने की सर्जरी के अलावा उन्हें स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी भी करानी पड़ी। जिसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से बाहर होना पड़ा। जो जून में विश्व कप से पहले उनकी आखिरी टी-20 सीरीज थी। फिलहालमुंबई अब तक अपने तीनों मैच हार चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)