खेल

IPL 2024: इस बार शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेगी गुजरात टाइटंस, प्रशिक्षण शिविर में हुए शामिल

नई दिल्लीः आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) से पहले, गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) सोमवार को फ्रेंचाइजी के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। जीटी ने एक्स पर लिखा, "घर में आपका स्वागत है कैप्टन गिल ! हमारे कप्तान ने आधिकारिक तौर पर मैदान में कदम रखा है।"

गुजरात टाइटंस 24 मार्च करेगी अपने अभियान की शुरुआत

बता दें कि पिछले साल की उपविजेता गुजरात टाइटंस अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को अहमदाबाद में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। इसी दिन राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स जयपुर भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। गुजरात के साथ दो शानदार सीज़न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं। इस बार रोहित शर्मा की जगह हार्दिक मुंबई की कमान संभालेंगे, जबकि गुजरात की कप्तानी की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। ये भी पढ़ें..RCB ने जीता WPL 2024 का खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 विकेट से रौंदा

गुजरात टाइटंस (GT) की टीम

शुभमन गिल (कप्तान),डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), जयंत यादव, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, जोशुआ लिटिल, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, मानव सुथार, रॉबिन मिंज, स्पेंसर जॉनसन। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)