MI vs RR: राजस्थान को 6 विकेट से हराकर मुंबई ने रोहित को दिया जन्मदिन का तोहफा, यशस्वी का शतक गया बेकार

17

ipl-2023-mi-vs-rr

मुंबईः वानखेड़े स्टेडिम में रविवार को खेले गए IPLके 1000वां मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट हराकर अपने कप्तान रोहित शर्मा को जीत का तोहफा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल के 124 रनों की मदद से 7 विकेट के पर 212 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने ये लक्ष्य तीन गेंद पहले चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आईपीएल के 1000वें मैच मुंबई ने किया अपने नाम 

मुंबई लिए सूर्यकुमार यादव ने 55 रनों और आखिर में टिम डेविड ने 14 गेंदों पर 45 रन बना टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा कैमरन ग्रीन ने 26 गेंदों पर 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। डेविड ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के मारकर टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का 1000वां मैच अपने नाम कर लिया है। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। जबकि राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें..Whatsapp एंड्रॉइड टैबलेट्स पर कर रहा ‘साइड-बाय-साइड’ फीचर रोल आउट, यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा

यशस्वी का शतक गया बेकार

इससे पहले यशस्वी जायसवाल के पहले शतक की बदौलत राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 212 स्कोर खड़ा किया। जायसवाल ने 62 गेंदों में 16 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 124 रन की शानदार पारी खेली। जायसवाल रहे जिनके इस सत्र में 400 से अधिक रन हो गए हैं और उन्होंने इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। लेकिन मुंबई ने तीन गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर 214 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

yashaswi-aiswal

टिम लगातार तीन छक्के मारकर मुंबई को दिलाई जीत

मुंबई की जीत के हीरो रहे टिम डेविड जिन्होंने सिर्फ 14 गेंद में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 45 जबरदस्त पारी खेली। मुंबई को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 32 रन की आवश्यकता थी। टिम ने 19वें ओवर में एक छक्के और एक चौके की मदद से 15 रन बटोरे। अब आखिरी ओवर में मुंबई को 17 रन की जरूरत थी और डेविड ने जेसन होल्डर की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के मारकर मुंबई को ऐतिहासिक जीत दिला दी। इसी के साथ टिम डेविड आईपीएल के इस 1000वें मैच में मुंबई की जीत यादगार बना दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)