खेल Featured

MI vs KKR: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, अर्जुन तेंदुलकर को मिला डेब्यू करने का मौका

mi-vs-kkr मुंबईः IPL में रविवार को पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (mi-vs-kkr) आमने-सामने है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पेट की समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। रोहित शर्मा के बाहर होने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने दो और बदलाव किए है । दरअसल वह लंबे अरसे से IPL डेब्यू का इंतजार कर रहे अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिला है। अर्जुन को घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के चलते मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में जगह मिली है। इसके अलावा ड्वेन जॉन्सन को भी मुंबई ने प्लेइंग-11 में शामिल किया है। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये भी पढ़ें..The Kapil Sharma Show: बंद होने वाला है ‘द कपिल शर्मा शो’, जल्द ही शूट होगा आखिरी एपिसोड रोहित की जगह मुंबई की कप्तानी संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा, "पिच काफी बढ़िया दिख रही है। हम यहां चेज करना पसंद करेंगे। हमारी टीम में एक बदलाव किया गया गया है। रोहित को पेट में कुछ समस्या हुई है। उसी कारण से आज वह नहीं खेल रहे हैं।" वहीं कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने कहा,"हम टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी करते। हमारे ड्रेसिंग रूम का मूड बहुत अच्छा है। हमें गेंदबाजी विभाग में काम करने की जरूरत है। आज की पिच दूसरी पारी में थोड़ी सूखी है इसलिए स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल सकती है। हम अपनी टीम के लिए कम से कम 180 रन बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।" दोनों टीमें इस प्रकार हैं- मुंबई: इशान किशन, तिलक वर्मा, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, रायली मेरेडिथ,पीयूष चावला, ऋतिक शौकीन, डुआन यानसन मुंबई के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट: रोहित शर्मा, विष्णु विनोद, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह कोलकाता: वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फग्र्युसन, उमेश यादव, , वरुण चक्रवर्ती कोलकाता के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट - मंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा, डेविड वीसा, वैभव अरोड़ा (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)