खेल Featured

IPL 2023: फाफ डु प्लेसिस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, RCB के लिए यह कारनामा करने वाले बने छठे खिलाड़ी

du Plessis नई दिल्लीः वानखेड़ स्टेडिम में मंगलवार को खेले गए IPL के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में 41 गेंदों में 65 रनों की जबरदस्त पारी खेली। जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल। इसी के साथ डु प्लेसिस आईपीएल में आरसीबी के लिए 1000 रन पूरे किए।

RCB के 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी 

21वां रन पूरा करते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। वह आरसीबी के लिए 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ अब छठे खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली, एबी डी विलियर्स (4,491), क्रिस गेल (3,163), जैक्स कैलिस (1,132) और ग्लेन मैक्सवेल (1,076) की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फाफ 2022 में एक कप्तान के रूप में आरसीबी में शामिल हुए और अब तक 27 मैच खेल चुके हैं। डु प्लेसिस ने इस दौरान 41.76 की औसत और 142.62 की स्ट्राइक रेट से 1044 रन बनाए हैं। जिसमें नौ अर्धशतक शामिल है। जबकि उनका 96 रन सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर हैं। ipl- 2023-kohli-du plessis- lead-rcb

डु प्लेसिस का आईपीएल करियर

आईपीएल के मौजूदा सत्र में आरसीबी के कप्तान फाफ 11 मैचों में 576 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा किया हुआ है। वह 57.60 की औसत और 157.81 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। डु प्लेसिस अब तक छह अर्धशतक लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने अपना पहला मैच 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला था। सीएसके के लिए, उन्होंने 92 मैचों में 35.34 की औसत से 2721 रन बनाए। उन्होंने येलो आर्मी के लिए 20 अर्धशतक बनाए। फाफ अब बंद हो चुकी राइजिंग पुणे सुपरजायंट का भी हिस्सा थे, उन्होंने आठ मैच खेले और 30 से अधिक की औसत से दो अर्द्धशतक के साथ 214 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस के आईपीएल करियर में की बात जाए तो उन्होंने अब तक 127 मैच खेले है। इस दौरान डु प्लेसिस ने 36.50 की औसत और 133.93 की स्ट्राइक रेट से 3,979 रन बनाए हैं। जिसमें 31 अर्द्धशतक शामिल हैं। इस अलावा 96 रन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)