खेल Featured

IPL 2022: लखनऊ टीम का मुख्य स्पॉन्सर बना My11Circle, इतने साल के लिए हुआ करार

नई दिल्लीः फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म My11Circle ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ आधिकारिक टाइटल प्रायोजक के रूप में करार किया है। साल 2022 से लेकर 2024 तक माई 11 सर्कल लखनऊ की टीम का मुख्य स्पॉन्सर रहेगा। बता दें कि तीन साल के इस सौदे में लखनऊ टीम की जर्सी पर माई 11 सर्कल का लोगो दिखाई देगा। 2021 में नीलामी के दौरान आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ की फ्रेंचाइजी खरीदी थी।

ये भी पढ़ें..PM मोदी की सुरक्षा में चूक मामले की जांच हुई शुरू, फिरोजपुर पहुंची केंद्रीय टीम

गंभीर टीम के मेंटर तो विजय दहिया बने कोच

वहीं साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए आरपीएसजी स्पोर्ट्स के सीईओ रघु अय्यर ने कहा, "हम अपने प्रमुख टीम प्रायोजक के रूप में IPL को पाकर खुश हैं। हम उन्हें हमारी नई फ्रेंचाइजी में दिखाए गए विश्वास के लिए धन्यवाद देते हैं और हमें विश्वास है कि यह एक विजयी साझेदारी होगी।"

बता दें कि लखनऊ फ्रेंचाइजी आईपीएल के आगामी सत्र में अहमदाबाद की ओर से नई टीमों में से एक है। फ्रेंचाइजी ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। लखनऊ ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को भी अपना मेंटर और विजय दहिया को सहायक कोच के रूप में चुना है।

लखनऊ टीम IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी

दरअसल IPL 2022 में दो नई टीमें इस लीग में शामिल हो रही हैं। लखनऊ और अहमदाबाद। इन दोनों टीमों के मालिकाना हक के लिए 2021 में बोली लगाई गई थी। इस बोली में आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ और सीवीसी कैपिटल्स ने अहमदाबाद की टीम खरीदी थी। दुबई में ऑक्शन के दौरान आरपीएसजी ग्रुप ने 7 हजार 90 करोड़ में लखनऊ की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है। इससे पहले मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)