IPL 2022: CSK स्टार अंबाती रायडू ने बीच सीजन किया संन्यास का ऐलान!

29

मुंबईः चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल सीजन 2022 के बीच में ही अचानक संन्यास की घोषणा कर दी है। रायुडू ने भारत के लिए 2013 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। रायडू ने भारत के लिए 55 वनडे मैचों में 1694 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। वहीं इंग्‍लैंड के खिलाफ 2016 में टी20 क्रिकेट में डेब्‍यू करने वालेर रायुडू ने 6 टी20 मैचों में 42 रन बनाए।

ये भी पढ़ें..सलमान खान के लुक पर फैंस हुए फिदा, बोले-‘भाई आप आग हैं’

अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल 2022 में अब तक खेले 12 मैच में 27.10 के औसत से 271 रन बनाए हैं। इस सीजन में उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है। यह पहला मौका नहीं है जब रायडू ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सबको चौकाया हो। इससे पहले 2019 वर्ल्ड कप के बीच में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्याल का ऐलान कर दिया था। वे टूर्नामेंट से पहले तक टीम के प्रमुख बल्लेबाज थे। लेकिन टीम में जगह नहीं मिलने के बाद उन्होंने पहले तो सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई और फिर संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि कुछ महीने बाद ही रायडू ने यू-टर्न लेते हुए वापसी की घोषणा की थी।

IPL से संन्यास की घोषणा करते हुए रायडू ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। 13 साल में मैंने इसे खेलते हुए दो महान टीमों के साथ बेहतरीन समय बिताया है। अद्भुत यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को ईमानदारी से धन्यवाद देना पसंद करूंगा।’ हालांकि उनके संन्यास पर स्थिति अभी साफ नहीं है, क्योंकि रायडू कुछ देर बाद अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसकी वजह से फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि रायडू ने सही में संन्यास लिया है या कुछ और ही बात है।

रायडू का आईपीएल करियर

अंबाती रायडू ने अब तक 187 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमे रायडू ने 29 की औसत और 127 की स्ट्राइक रेट से 4187 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल 2018 में चेन्नई के लिए उन्होंने 602 रन बनाए थे। यह उनका सबसे बेहतरीन सीजन था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)