खेल Featured

IPL 2022 : फिर सजेगी क्रिकेटरों की मंडी, धवन-रैना समेत 590 का नाम ऑक्शन लिस्ट में

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के खिलाड़ियों की नीलामी सूची आ चुकी है। एक बार फिर क्रिकेटरों की मंडी सज गई है। इस बार कुल 590 क्रिकेटर मैदान में हैं। 12 और 13 फरवरी को बेंग्लुरू में दो दिन तक चलने वाली इस नीलामी में हर खिलाड़ी की किस्मत का फैसला फ्रेंचाइजी करेंगी। यह IPL का 15वां सीजन होगा और विश्व क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े सितारे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में चार चांद लगाने के लिए एक साथ आएंगे। नीलामी के लिए पंजीकृत 590 खिलाड़ियों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और सात एसोसिएट नेशंस के हैं।

ये भी पढ़ें..‘राज’ के 20 साल पूरे होने पर बिपाशा बसु ने साझा किये अनुभव, एक सीन में कांप गयी थी उनकी रूह

श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव जैसे खिलाड़ियों समेत कुछ बेहतरीन युवा खिलाड़ियों की सेवाएं हासिल करने के लिए बोली लगाई जाएगी। 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और टीम अहमदाबाद भी कुछ के लिए बोली लगाएंगे।

विदेशी खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

फाफ डु प्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डी कॉक, जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, वानिन्दु हसरंगा जैसे सबसे बड़े क्रिकेट नाम लिस्ट में शामिल हैं। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "दो करोड़ रुपये उच्चतम आरक्षित मूल्य है और 48 खिलाड़ियों ने खुद को इस वर्ग में रखने का फैसला किया है। 1.5 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के साथ नीलामी सूची में 20 खिलाड़ी हैं, जबकि 34 खिलाड़ी एक करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य वाले क्रिकेटरों की सूची में हैं।

किस टीम के पास कितने पैसे-

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)- कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद, 48 करोड़ रु.

चेन्नई सुपर किंग्स : रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)- कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद, 48 करोड़ रु.

कोलकाता नाइट राइडर्स : आंद्रे रसेल (12 करोड़/ पर्स से 16 करोड़ कटेंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़/ पर्स से 12 करोड़ कटेंगे), वेंकटेश अय्यर ( 8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)- कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद 48 करोड़ रु.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)- कुल खर्च 33 करोड़, पर्स में मौजूद, 57 करोड़ रु.

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)- कुल खर्च 22 करोड़, पर्स में मौजूद, 68 करोड़ रु.

पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल (12 करोड़/ पर्स से 14 करोड़ कटेंगे), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)- कुल खर्च 18 करोड़, पर्स में मौजूद, 72 करोड़ रु.

राजस्थान रायल्स : संजू सैमसन (14 करोड़), जोश बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)- कुल खर्च 28 करोड़, पर्स में मौजूद, 62 करोड़ रु.

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़/ पर्स से 12 करोड़ कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़/ पर्स से 8 करोड़ कटेंगे), एनरिक नोर्किया (6.5 करोड़)- कुल खर्च 39 करोड़, पर्स में मौजूद 42.50 करोड़ रु.

अहमदाबाद : हार्दिक पंड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़)- कुल खर्च 38 करोड़, पर्स में मौजूद, 52 करोड़ रु.

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)