IPL 2021: इंग्लैंड से सीधा दुबई पहुंचे दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी

62

दुबईः इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच रद्द होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत, आर अश्विन समेत टीम के पांच अन्य खिलाड़ी दुबई पहुंचे। बता दें कि19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण में भाग लेने के लिए दिल्ली के खिलाड़ी दुबई पहुंच गए हैं। जहां दिनों तक सभी खिलाड़ियों को क्वारंटीन में रहना होगा।

ये भी पढ़ें..546 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, CRPF ने घेराबंदी कर दबोचा

जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी – पंत, अश्विन, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और उमेश यादव – अब आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार छह दिन के क्वारंटीन में रहेंगे, जिसके दौरान उनका तीन बार टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद, खिलाड़ी बाकी दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल होंगे, जो पहले से ही बायो-बबल का हिस्सा हैं। डीसी ने एक बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, रविवार, 12 सितंबर 2021 को वीवो आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के लिए दुबई में सुरक्षित पहुंच गए हैं।

ऋषभ पंत, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और उमेश यादव सहित खिलाड़ियों ने दुबई पहुंचने पर कोविड -19 टेस्ट किया गया। टेस्ट टीम में शामिल सभी भारतीय खिलाड़ियों की कोविड जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम को निगेटिव आई है। इंग्लैंड में कोई कोविड प्रतिबंध नहीं होने के कारण, यह निर्णय लिया गया कि खिलाड़ी अपने संबंधित आईपीएल टीम में शामिल हो जाएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)