लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर के खिलाफ जांच का आदेश दुर्भाग्यपूर्णः गिरिराज सिंह

0
53

बेगूसरायः केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने लता मंगेशकर एवं सचिन तेंदुलकर समेत अन्य सेलिब्रिटी के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिए गए जांच संबंधी आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश का दुर्भाग्य देखिए रेहाना और मियां खलीफा हिंदुस्तान के खिलाफ बोले तो सही और देश का मस्तक ऊँचा करने वाले मणि लता मंगेशकर और तेंदुलकर देश के पक्ष में जाएं तो उनके खिलाफ जांच। यह हिंदुस्तान और मराठा सम्मान की हत्या हुई है।

गिरिराज सिंह द्वारा मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला उठाए जाने के बाद यूजर्स ने महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय का जबरदस्त विरोध किया है।

यह भी पढ़ें-अगर आपको भी आती है अधिक नींद तो कंपनी देगी अलग…

उल्लेखनीय है कि किसान आंदोलन के समर्थन में पॉप स्टार रिहाना के द्वारा ट्वीट करने के बाद बॉलीवुड एवं खेल से जुड़ी विभिन्न हस्तियों ने जब ट्विटर के माध्यम से सरकार के निर्णय का समर्थन किया तो महाराष्ट्र सरकार ने भारत रत्न लता मंगेशकर, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार एवं अजय देवगन समेत कई अन्य हस्तियों के खिलाफ इंटेलिजेंस विभाग को जांच करने का आदेश दिया है। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय का जबरदस्त विरोध हो रहा है।