उत्तर प्रदेश Featured

International Yoga Day 2023: राज्यपाल राजभवन तो सीएम योगी ने गोरखनाथ मंद‍िर में किया योग

cm-yogi-yoga लखनऊः उत्तरप्रदेश में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2023) के मौके पर योग दिवस मनाया गया। लोग पार्कों, सार्वजनिक स्थानों और मंदिर परिसर में योग करते देखे गए। राज्य सरकार, भाजपा और कई स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ रेजीडेंसी में सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

यहां भी मंत्रियों ने किया योग

गोरखपुर के दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर सांसद रविकिशन शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश महासचिव संगठन धर्मपाल ने नोएडा में योग किया। वाराणसी के नमो घाट पर योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मुरादाबाद, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, डॉ. नीलकंठ तिवारी शामिल हुए। ये भी पढ़ें..PM Modi US tour: न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, सुबह 8 बजे दु‍न‍िया को पढ़ाएंगे प्राचीन परंपरा का पाठ  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय राय ने बताया कि प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर भाजपा की ओर से योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, राज्य, क्षेत्र, जिला, पार्टी के मंडल और बूथ पदाधिकारी, आयोग, निगम, बोर्डों के अध्यक्ष और सदस्य, नगर निकायों के अध्यक्ष और सदस्य और त्रिस्तरीय पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल थे। पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

गोरखपुर में आठ लाख से ज्यादा लोगों ने किया योगा

गोरखपुर की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पूरा गोरखपुर परिसर योग में डूबा नजर आया। बुधवार को पूरा शहर योगमय नजर आया। पार्कों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग (International Yoga Day 2023) शिविर आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने योग से स्वस्थ रहने का मंत्र सीखा और इसे अपने जीवन का अंग बनाने का संकल्प लिया। आयुष विभाग के मुताबिक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने योग किया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)