International Women’s Day 2024: 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस, जानें इस साल की थीम

0
6

International Women’s Day 2024: किसी भी देश के विकास में महिलाओं व पुरुषों का समान योगदान होता है। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। चाहे वह गृहणी हों या वैज्ञानिक, अपनी कार्यक्षमता व कौशलता से वे रोज सफलता की नई कहानी लिख रही हैं। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। लेकिन, आज भी उन्हें पुरुषों से कम आंका जाता है।

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं को सशक्त बनाने व समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए दुनियाभर में महिला दिवस पर गोष्ठी, बैठक व नुक्कड़ नाटक जैसे आयोजन किये जाते हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही उन्हें कानून की भी जानकारी दी जाती है।

कब से हुई शुरुआत

साल 1908 में अमेरिका में महिला मजदूरों ने हड़ताल किया था। इसमें लगभग 15 हजार महिलाएं शामिल हुई थीं। उन्होंने वेतन बढ़ोत्तरी व काम के घंटे कम करने की मांग की। सरकार ने महिलाओं की मांगों को मानते हुए एक साल बाद 1909 में महिला दिवस मनाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ेंः-Duniya Ke Saat Ajoobe: दुनिया के सात अजूबों की ये खासियत शायद ही जानते हों आप

8 मार्च को क्यों मनाते हैं महिला दिवस

अमेरिका में काम करने वाली महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए 8 मार्च को रैली निकाली थी। इसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन महिला दिवस मनाने का ऐलान किया। इसके बाद 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी।

इस साल की थीम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को हर साल किसी नए थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम है – इंस्पायर इंक्ल्यूशन’, इसका अर्थ है, एक ऐसी दुनिया जहां हर किसी को समान अधिकार मिले। वहीं, पिछले साल की थीम थी ‘एम्ब्रेस इक्विटी’।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)