अब ट्रेन में बैठकर देखें झारखंड की खूबसूरत वादियां, मिली विस्टाडोम कोच की सौगात

20

jharkhand-vistadom-coaches

रामगढ़: झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में हर दिन एक नया इतिहास बन रहा है। झारखंड की खूबसूरत घाटियां और पहाड़ियां दूसरे राज्यों के लोगों को आकर्षित करती हैं। यहां की खूबसूरत वादियों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को झारखंड की इन खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए विस्टाडोम कोच (Vistadome coach) से लैस इंटरसिटी ट्रेन का तोहफा दिया है। मंगलवार को यह ट्रेन गिरिडीह से चलकर शाम पांच बजे बरकाकाना जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर तीन मिनट रुकने के बाद ट्रेन रामगढ़ कैंट स्टेशन की ओर बढ़ गई।

सांसद जयंत सिन्हा इंटरसिटी ट्रेन में सवार होकर हजारीबाग से बरकाकाना जंक्शन पहुंचे थे। पूरे रास्ते उन्होंने खूबसूरत वादियों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय ने झारखंड की जनता को जो सौगात दी है, वह अविस्मरणीय है। आज लोग जंगल सफारी और चिड़ियाघर में खुली जीप और विस्टाडोम (Vistadome coach) जैसी छोटी कारों में घूमते हैं। लेकिन गिरिडीह से रांची तक के हर दिन के सफर को यादगार बनाने के लिए यह इंटरसिटी ट्रेन अपने आप में अनोखी है।

ये भी पढ़ें..गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर भाजपा ने झोंकी…

सांसद व विधायक ने किया रवाना 

गिरिडीह से बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंची इंटरसिटी ट्रेन को सांसद जयंत सिन्हा और विधायक अंबा प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंटरसिटी एक्सप्रेस में ही एक बोगी विस्टाडोम कोच (Vistadome coach) लगाया गया है। गिरिडीह से रांची तक दौड़ने वाले हज़ारीबाग़ के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और रेल मंत्री की दूरगामी सोच के कारण यह सफल हो सका है। बहुत ही कम खर्च में लोग हज़ारीबाग़ से रांची तक की यात्रा कर सकते हैं। बरकाकाना रेलवे स्टेशन से रांची जाने के दौरान चार सुरंगें मिलेंगी। ये सीन काफी रोमांचक होगा। मौके पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि हेमंत सरकार की सकारात्मक पहल से जनता को यह सौगात मिली है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)