spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराजनीतिभाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने ली त्रिपुरा के...

भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने ली त्रिपुरा के 20वें राज्यपाल की शपथ

Indra-Sena-Reddy-

अगरतलाः तेलंगाना के भाजपा वरिष्ठ नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने गुरुवार को यहां राजभवन में एक समारोह में त्रिपुरा के 20वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने नये राज्यपाल को पद की शपथ दिलायी। उन्होंने सत्यदेव नारायण आर्य का स्थान लिया है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री माणिक साहा, उनके कैबिनेट सहयोगी और वरिष्ठ नागरिक एवं सुरक्षा अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यभार संभालने के बाद राज्यपाल नल्लू ने कहा “मैं लोगों के सशक्तिकरण के अलावा प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना चाहूंगा। राज्य के विकास और त्रिपुरा के लोगों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करना मेरी जिम्मेदारी है।” उन्होंने त्रिपुरा के लोगों की सेवा करने और विकास प्रक्रिया में योगदान करने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

ये भी पढ़ें..प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर पीएम की हरी झंडी, सीएम योगी ने कही ये बात

तीन बार के विधायक, रेड्डी नल्लू ने 1983, 1985 और 1999 के चुनावों में मलकपेट निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी और संयुक्त आंध्र प्रदेश विधानसभा में भाजपा के फ्लोर लीडर के रूप में भी काम किया था। 70 वर्षीय नेता ने 2003 से 2007 तक आंध्र प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष और 2014 में भगवा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी कार्य किया। हाल ही में, उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। रेड्डी नल्लू राज्यपाल के रूप में सेवा करने वाले तेलंगाना के दूसरे भाजपा नेता हैं, बंडारू दत्तात्रेय वर्तमान में हरियाणा के राज्यपाल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें