Featured दुनिया

Indonesia: इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा, 78 लोगों को ले जा रही नाव समुद्र में डूबी, 11 शव बरामद

indonesia-speedboat-submerged पेकनबारूः पश्चिमी इंडोनेशिया (Indonesia) में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक स्पीडबोट (नाव) के समुद्र डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है। बताया जा रहा है इस स्पीडबोट में 78 लोग सवार थे। अभी तक 11 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जबकि अब तक 62 लोगों को बचा लिया गया है, उनमें से कई घंटों तक पानी में रहने के बाद बेहोश हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पेकनबरू सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के बचावकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया। ये भी पढ़ें..Sudan: भारतीय वायु सेना ने ‘नाइट विजन गॉगल्स’ से लैंड कराया विमान, बचायी 121 लोगों की जान

ईद मनाने जा रहे थे घर

स्थानीय टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो फुटेज में एक पलटी हुई नाव (स्पीडबोट) पर खड़े लोग मछली पकडऩे वाली नाव तक पहुंचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। पेकनबारू खोज और बचाव एजेंसी के प्रमुख न्योमन सिद्धकार्या ने बताया कि एवलिन कैलिस्टा 01 नामक नाव में 68 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। अधिकतर लोग परिवार के सदस्यों के साथ ईद-उल-फितर की छुट्टी मनाने के लिए अपने गृहनगर से लौट रहे थे। रियाउ प्रांत में इंद्रगिरि हिलिर रीजेंसी के टेम्बिलाहन कस्बे में एक बंदरगाह से निकलने के करीब तीन घंटे बाद गुरुवार दोपहर को नाव डूब गई थी।

यहां अक्सर होते हैं ऐसे हादसे

बता दें कि इंडोनेशिया में नाव हादसे अक्सर होते रहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है इस देश का 17,000 से अधिक द्वीपों पर बसा होना। यहां परिवहन के रूप में फेरी सर्विस, बोट और शिप का उपयोग किया जाता है। 2018 में उत्तरी सुमात्रा प्रांत में लगभग 200 लोगों के साथ एक नाव गहरी ज्वालामुखी क्रेटर झील में डूब गई थी जिसमें 167 लोगों की मौत हो गई थी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)