spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराजस्थानफ्लाइट में अचानक बिगड़ी यात्री की तबियत, इंडिगो को उठाना पड़ा बड़ा...

फ्लाइट में अचानक बिगड़ी यात्री की तबियत, इंडिगो को उठाना पड़ा बड़ा कदम

flight


जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह मेडिकल इमरजेंसी के लिए चंडीगढ़ से मुंबई की ओर जा रही फ्लाइट (flight) की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। फ्लाइट (flight) में सफर कर रहे चंडीगढ़ निवासी शुभम नाम के यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट (flight) की इमरजेंसी लैंडिंग करवाने के बाद तुरंत एंबुलेंस की सहायता से यात्री को जवाहर सर्किल के पास नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें..फंदे से लटके मिले भाजपा नेता के शव का पोस्टमार्टम रुकवाने…


इंडिगो की फ्लाइट (flight) संख्या 6E-5283 चंडीगढ़ से मुंबई जा रही थी। फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 6:15 बजे रवाना हुई थी, लेकिन इसी बीच शुभम नाम के युवक की तबीयत बिगड़ गई। यात्री को घबराहट हुई, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय किया गया। सुबह 7:10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। फ्लाइट में मौजूद क्रू मेम्बर्स ने पूरे घटनाक्रम को एटीसी से साझा किया। इसके बाद नियमानुसार लैंडिंग करवाई गई। बीमार पैसेंजर को एंबुलेंस की सहायता अस्पताल पहुंचाया गया। एयरलाइंस कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार यात्री की तबीयत अब ठीक है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। यात्री को अस्पताल पहुंचाने के बाद यात्रियों को लेकर फ्लाइट वापस जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो गई।

जयपुर एयरपोर्ट पर इससे पहले 20 अप्रैल को भी एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। उस वक्त किशनगढ़ से हैदराबाद जा रही फ्लाइट में बैठे यात्री पर गर्म पानी गिर गया था, जिसके बाद यात्री की तबीयत बिगड़ गई। यात्री को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्पाइसजेट एयरलाइंस की उड़ान संख्या एसजी-1007 किशनगढ़ से हैदराबाद की ओर जा रहा था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें